अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव” थीम पर चित्रकला, रैली, प्रकृति भ्रमण एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन दिन शुक्रवार 22 मई 2026 को वन विद्यालय बैतूल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधु व्ही राज (भारतीय वन सेवा) वन संरक्षक, बैतूल वृत्त बैतूल के निर्देशन एवं नवीन गर्ग (भा.व.से.) उत्तर बैतूल (सा.) वनमंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का उद्देश्य जैव विविधता के संरक्षण, उसके सतत् उपयोग तथा इसके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष जैव विविधता दिवस की थीम “Acting Locally for Global Impact (स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव)” निर्धारित की गई, जिसका संदेश है कि स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, जैव विविधता रैली, प्रकृति भ्रमण, पौधरोपण एवं सामुदायिक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में 59 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेयांश प्रजापति पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैतूल, द्वितीय स्थान अम्बर राठौर आर.डी. पब्लिक स्कूल बैतूल तथा तृतीय स्थान भी अम्बर राठौर, आर.डी. पब्लिक स्कूल बैतूल ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं कप प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्यों, वैद्यों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। इस दौरान अरिहंत कोचर (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल वनमंडल, सुन्दर निवेदन एम. प्रशिक्षु (भा.व.से.) उपवनमंडलाधिकारी बैतूल (सा.), कन्हैया कुमार (भा.व.से.) उपवनमंडलाधिकारी आमला (सा.) सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा