आमला। किसान कांग्रेस के अध्य्क्ष रविकांत उघड़े के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने जनसुनवाई में पहुंचकर जम्बाड़ीखुर्द में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने मांग की गई। जम्बाड़ीखुर्द के किसान कृष्णराव देशमुख, कमलेश बारस्कर, नारायण बारस्क, सतीश देशमुख ने बताया पटवारी हल्का नम्बर 34 के खसरा नम्बर 29 /9 शासकीय रास्ते पर रसूखदार किसानो ने अवैध अतिकमण कर रखा है। आवागमन के लिए रास्ता पूरी तरह बंद करके रखा है। जिससे खेतो में बने मकान तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। खेती किसानी के समान और उपज का परिवहन करना मुश्किल हो रहा है। बारिश के समय स्कूल आने जाने वाले बच्चे भी प्रभावित होते है।
सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है।







