बैतूल। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 30.03.2026 को थाना बोरदेही में आवेदक अभिराम कुमरे पिता नंदन कुमरे उम्र 45 साल निवासी नरेरा द्वारा एफआईआर दर्ज कर बताया कि अमन उर्फ चमन निवासी चुन्नीढाना गंज बैतूल एवं रोशन उर्फ रोसू नागवत निवासी कालापाठा बैतूल द्वारा घर से 20000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
इस पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बोरदेही राधेश्याम वट्टी द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोशन उर्फ रोसू नागवत पिता दीपक नागवत उम्र 23 साल निवासी गंज जिला बैतूल(पूर्व से संपत्ति संबंधी अपराधों का आदतन अपराधी एवं थाना गंज जिला बैतूल का निगरानी बदमाश) को दिनांक 21.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व से अलग अलग थानों में 11 अपराध पंजीबद्ध है
जब्ती
आरोपी से चोरी गए 20000 रुपये में से 550 रुपये जप्त किए गए हैं।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम वट्टी , सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके, आरक्षक राधेश्याम कुमरे एवं थाना गंज से सहायक उपनिरीक्षक किशोरीलाल सलाम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, अतुल शर्मा, आरक्षक गजानंद वाड़ीवा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।
उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।







