PM Awas Yojana:- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिन ग्रामीण परिवारों ने पक्के मकान के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवेदन किया था, उनके लिए सरकार अब बड़ी राहत देने जा रही है। राजस्थान सरकार ने योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत राज्य के 18,500 लाभार्थियों के खातों में कुल 100 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली यह राशि 23 दिसंबर को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण परिवारों को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
किन लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, जानें पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिन ग्रामीण परिवारों ने पक्के मकान के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवेदन किया था, उनके लिए सरकार अब बड़ी राहत देने जा रही है। राजस्थान सरकार ने योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत राज्य के 18,500 लाभार्थियों के खातों में कुल 100 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
पीएम आवास योजना से कितना हुआ फायदा
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान में अब तक उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत करीब 24,97,121 आवासों का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक करीब 24,35,942 लाभार्थियों ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 24,33,490 आवासों को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं 11 दिसंबर तक 18,07,863 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। ये आंकड़े बताते हैं कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य में तेजी से काम किया जा रहा है और लाखों परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है।








