बैतूल। जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी का आमला क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। रतेड़ा पंचायत के सरपंच ज्ञानी धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के आमला ब्लॉक उपाध्यक्ष शेख मुर्शिद और उनकी टीम ने पारधी का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित जनों ने पारधी के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच झनकलाल धुर्वे सहित जयपाल यादव, जियालाल यादव, अकरम खान, विशाल बामने, इरफान खान, आदिल खान, शेख इरशाद, निलेश सलाम, दिनेश सलाम, राजेश सूर्यवंशी, संतोष यादव, राजा खान, मनोज सलाम, छोटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया। विजय पारधी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।







