बैतूल। कलेक्टर के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) गौतम अधिकारी द्वारा बैतूल ग्रामीण परियोजना कार्यालय में सेक्टर पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर सहित सभी सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभाग की प्रमुख योजनाओं, विशेषकर लाडली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में कुपोषित बच्चों की भर्ती बढ़ाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका तैयार करने, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और शौचालयों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
प्रमुख निर्देश:
केंद्र संचालन: सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे कार्यकर्ताओं के माध्यम से नियमों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराएं।
पोषण स्तर: केंद्रों पर मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन वितरण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
स्वच्छता एवं अधोसंरचना: निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों के कार्य में तेजी लाने और केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।







