प्रभारी मंत्री पटेल का 25 मई को बैतूल-मुलताई दौरा कार्यक्रम
बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 25 को बैतूल एवं मुलताई प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री पटेल प्रातः 11:58 बजे बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके पश्चात वन विश्राम गृह बैतूल आगमन एवं अल्प विश्राम करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय बैतूल में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक उपरांत वन विश्राम गृह बैतूल में लंच एवं अल्प विश्राम करेंगे। सायं 5:15 बजे बैतूल से मुलताई के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 5:45 बजे मुलताई पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुलताई में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री पटेल मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर मां ताप्ती पूजन, चुनरी अर्पण, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत प्रभारी मंत्री पटेल रात्रि 9:00 बजे मुलताई रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।







