आमला में 342वीं किसान मजदूर पंचायत का आयोजन डॉक्टर सुनीलम् के नेतृत्व में

ग्राम चौरसा न्यूक्लियर पावर प्लांट का करेगे विरोध

कुछ लोग दो समुदाय के बीच लड़ाई लगाकर नही बनने दे रहे डेम- डॉक्टर सुनीलम्

आमला। शनिवार को जनपद पंचायत चौक पर 342वीं किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। आयोजित किसान मजदूर पंचायत में किसानो को सम्बोधित करते हए किसान नेता डॉ. सुनीलम् ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एमएसपी पर कानूनी गारन्टी कर्ज माफी और किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहा है।

यह सरकार किसान विरोधी सरकार है जो किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान को अपनी उपज का दाम तय करने का अधिकार नहीं है।

सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने से लगातार बच रही है। बिना किसानों की राय लिए कृषि कानून लागू कर दिया गया। जिससे सीधे पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है।

मांगों के तत्काल निराकरण के लिए सौपा ज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जनपद चौक पर आयोजित 342वीं किसान मजदूर पंचायत में उपस्थित किसान मजदूरो ने समस्याओ एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार रिचा कौरव को सौपा।

ज्ञापन में उल्लेख है कि

किसानों को बिजली, खाद बीज, सिंचाई, फसल नुकसान, सड़क, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून, बिजली संशोधन विधेयक एवं बीज विधेयक 2025 से किसानों में भारी आक्रोश है। जिसे वापस लिया जाए।

बिजली के तारों की स्पार्किगो से जली फसलो का लागत से डेढ़ गुना मुआवजा दिया जाए। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।

अघोषित बिजली कटौती बंद कर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढाई जाए। 24 सूत्रीय मांगों को लेकर दिए ज्ञापन में सभी बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही हेतू मांग की है। ज्ञापन सौपते समय आराधना भार्गव, संजय सातनकर, सज्जन चन्द्रवंशी, लक्ष्मण बोरबन, दिनेश यदुवंशी सहित किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और बढ़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

क्षेत्र में बने बारंगवाड़ी बांध

आमला क्षेत्र बहुत शांत है यहां के भोले भाले लोगो को आपस मे लड़ाया जा रहा है। बारंगवाड़ी बांध दो समुदायों में बांट दिया गया है। कुछ लोग आदिवासी और यादव समाज के बीच लड़ाई लगाने का कार्य कर रहे है। दोनो ही समुदाय को बैठाकर जो निष्कर्ष निकले उसके हिसाब से बांध का निर्माण होना चाहिए। दोनो ही पक्षो के बीच जो भी सामूहिक निर्णय होगे किसान संघर्ष समिति साथ खड़ी रहेगी।

ग्राम चौरसा में बन रहे न्यूक्लियर प्लांट का विरोध

342वीं किसान मजदूर पंचायत में पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में लगने वाले न्यूक्लियर प्लांट के विरोध का प्रस्ताव पारित किया।
डॉक्टर सुनीलम् ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से आमला महत्वपूर्ण सेंटर है। ग्राम चौरसा में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने पर विचार चल रहा है भारत सरकार ने उस पर पुनर्विचार करे। आमला सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर पॉइंट है इसके आस पास के क्षेत्र में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनना भविष्य में बेहद खतरनाक हो सकता है।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा