पेंचवेली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर विवाद

बोरधई स्टेशन पर एक यात्री करीब 12 लड़को ने को पीट पीट कर मार डाला

सीट को लेकर हुआ विवाद हमले में एक कि मौत

आमला। घटना स्थल बोरधई रेलवे स्टेशन पर रविवार रात ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद छिंदवाड़ा निवासी युवक अली खान 18 वर्ष की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह स्टेशन पर शव मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें बनाकर रवाना कर चुकी है मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी अली खान अपने दोस्त जयंत विश्वकर्मा, शिवम मालवीय, यश उर्फ रिक्की के साथ ट्रेन के जनरल कोच से यात्रा कर रहा था। अली नागपुर में नौकरी करता था और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था।

प्रत्यक्षदर्शी मृतक के दोस्त ने बताया यात्रा के दौरान परासिया स्टेशन के पास ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर अली खान का एक युवक से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक कहा सुनी हुई थोड़ी देर बाद में मामला शांत हो गया। विवाद खत्म होने के बाद भी दूसरे पक्ष के युवक ने इस बात को गंभीरता से लिया और अपने कुछ साथियों को फोन कर बोरदेही रेलवे स्टेशन बुला लिया।
रविवार रात 1:30 बजे जब ट्रेन बोरधई रेलवे स्टेशन पहुंची तब अली खान ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान 12 से 15 लोगों का समूह वहां पहुंचा और उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया।

वहां पहले से मौजूद युवकों ने अली खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे, लकड़ी, बेट, स्टम्प और अन्य हथियार से हमला कर बेरहमी से पीटा गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि उसके दोस्त उसे बचा नहीं सके।

तलाश कर रहे थे हमलावार
मृतक अली खान के साथ यात्रा कर रहे उसके दोस्त और ट्रेन में बीच बचाव कर रहे युवकों को हमलावार तलाश रहे थे। जान बचाने के लिए दूसरे डिब्बों और शौचालय में जाकर छिप गए। आमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया रविवार रात को पेंचवली सुपर फास्ट पैसेंजर के जनरल कोच में यात्रा कर रहे अली खान 18 वर्ष की अन्य लोगो से सीट को लेकर विवाद हो गया था।
बोरधई रेलवे स्टेशन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जहां अली खान की मौत हो गई। बोरदेही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद कर मर्ग कायम किया गया है। शव का पीएम कराकर परिजन को सौप दिया गया।

जीआरपी पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियो और दोस्त के बयान दर्ज कर जांच जारी है। साथ ही घटनास्थल और रेलवे स्टेशन के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस रेलवे स्टेशन और आस पास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा