सालो बाद 1 जून को हुई प्री मानसून की बारिश
दोपहर से देर रात तक चलता रहा बारिश और गरज का दौर
बैतूल। सोमवार की दोपहर कड़क धूप के बावजूद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान पर काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा के साथ मोटी-मोटी बूंदों के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के साथ ओले भी गिरे। यह बारिश दोपहर से लेकर देर शाम तक चली। इससे सड़कों पर पानी भरा गया था। हवाओं के कारण स्थिति तीतर बितर हो गई। कई जगहों के शेड उड़ गए तो पेड़ो की शाखाएं टूटकर गिर गई। लोगों को प्री मानसून की इस धमाकेदार एंट्री की उम्मीद नहीं थी। इस बार मौसम के जानकार कम बारिश की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन नौतपा खत्म होने के पहले ही इस तरह की धमाकेदार प्री- मानसून की एंट्री में इस साल अच्छी बारिश होने के संकेत दे दिए।

उल्लेखनीय है कि सालों बाद प्री मानसून की बारिश 1 जून को हुई है जबकि इसके पहले प्री मानसून और मानसून की दस्तक 16 जून के आसपास ही होती रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार जल्द बारिश के साथ ही अच्छी बारिश होने के संकेत ही मिल रहे हैं क्योंकि इस बार नौतपा भी खूब तपा था।








