बोरदेही पुलिस की बड़ी सफलता : 9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं लूट की राशि से खरीदी गई दो मोटरसाइकिलें जब्त

घटना का मास्टर माइंड फरार, पुलिस की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर की 10हजार रूपेय ईनाम की उद्घोषणा

मुख्य आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण है दर्ज

बैतूल/बोरधई। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बोरदेही क्षेत्र में हुई 9 लाख रुपये की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम से खरीदी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

घटना का विवरण
दिनांक 20.05.2026 को फरियादी प्रदीप झरबड़े आईसीआईसीआई बैंक आमला से अपने सेठ विक्की साहू के 09 लाख रुपये नगद निकालकर मोटरसाइकिल से बोरदेही आ रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका पीछा किया और ग्राम नरेरा एवं देहलवाड़ा के बीच सुनसान मार्ग पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उसे मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू अड़ाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। घटना में फरियादी को मामूली चोटें भी आई थीं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी मुलताई एसके सिंह एवं डीएसपी महिला सेल दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 309(6), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

बरामदगी

60,000 रुपये नगद
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
लूट की राशि से खरीदी गई 02 मोटरसाइकिलें

गिरफ्तार आरोपी

  1. रामकुमार उर्फ मोहित पिता मदन यदुवंशी, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
  2. गोविन्द पिता दुर्गेश टांडेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
  3. शिवराम उर्फ नान्हू पिता मंगलू बन, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
  4. दुर्गेश पिता खज्जू सोनवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
  5. कमलेश उर्फ मनीष पिता रघुनाथ यदुवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिंदरई, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।

फरार आरोपी
प्रकरण का मुख्य आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने पिता शिवसिंह इवने, निवासी घाना उमरी, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा घटना दिनांक से फरार है जिसकी तलाश एवं शेष राशि की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी आधा दर्जन से अधिक मामले हैं पंजीबद्ध
मुख्य आरोपी देवानंद पिता शिव सिंह के विरुद्ध थाना मुलताई में हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में, थाना बोरदेही में चोरी, नकबजनी एवं थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा में चोरी, लूट एवं जुआ एक्ट के तहत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी थाना नवेगांव का निगरानी बदमाश भी है।

सराहनीय भूमिका
एसडीओपी मुलताई एसके सिंह, डीएसपी महिला सेल दुर्गेश आर्मो, निरीक्षक राधेश्याम वट्टी (थाना प्रभारी बोरदेही), निरीक्षक मुकेश ठाकुर (थाना प्रभारी आमला) सहित थाना बोरदेही, थाना आमला, थाना नवेगांव, थाना जुन्नारदेव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की सराहना
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने इस गंभीर लूट प्रकरण का त्वरित एवं सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

आमजन से अपील
बैतूल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बड़ी नकद राशि लेकर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। बैंक से अधिक राशि निकालने की स्थिति में संभव हो तो अन्य व्यक्ति को साथ रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों द्वारा पीछा किए जाने की आशंका होने पर तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा