आमला। बाबा साहब अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले और तमाम जो इनसे जुडे महापुरुष हुए जो सामाजिक उत्थान और चेतना के परिचायक थे, उन्होंने अनेकों कष्ट झेलकर अपना जीवन समाज में अंधविश्वास, पाखंडवाद को दूर करके समाज को एक नई दिशा देने का काम किया।
उक्त उद्बोधन ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी द्वारा सामाजिक विकास समिति और सावित्री बाई फुले महिला उत्थान समिति खापा खतेड़ा द्वारा संयुक्त रुप से मनाई जा रही बाबा साहब अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर कही।


ओबीसी समाज से फूलचंद वर्मा ने कहा एससी एसटी तो बाबा साहब और उससे जुड़ी विरासत से जुड़े हुए और वह सब जानने और समझने लगे है लेकिन आज भी ओबीसी समाज सोया हुआ है। जिस दिन ओबीसी जाग जाएगा इस देश की तस्वीर अलग होगी। कार्यक्रम को प्रमोद खातरकर, जग्गा खातरकर, संजय सातनकर, पंजाबराव खातरकर, सुरेंद्र नागले, बीडी खातरकर, सुरेंद्र खातरकर, समिति अध्यक्ष शिवदास खातरकर सहित अन्य लोग द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जूही खातरकर, राजेंद्र खातरकर, और गणेश खातरकर द्वारा किया गया।









