रोमांचक फाइनल में नवाब बॉयज की जीत, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी सम्मान

नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता आमला तहसील टेनिस बॉल कप का आयोजन सम्पन्न

आमला। स्वर्गीय गनिता बाई ऊईके की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आमला तहसील टेनिस बॉल कप का भव्य समापन रेलवे स्टेडियम में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में नितिन गाडरे नगरपालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे जिला पंचायत सदस्य (भीमपुर), सोनू मासोदकर (भीम आर्मी प्रमुख बैतूल), अतिथियों के रूप में सतीश मीणा, जावेद मेमन, बंटी सोनी, गन्नू ठाकुर,शेख आबिद, असलम शाह मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का टॉस कराया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,000 नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹25,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए आयोजन समिति और खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

पहले सेमीफाइनल मैच मे रुद्रा 11 की शानदार जीत

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जय हो क्रिकेट क्लब और रुद्रा 11 के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर रुद्रा 11 के कप्तान जीतू मानकर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।निर्धारित 8 ओवर में रुद्रा 11 ने 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।कप्तान जीतू मानकर ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 32 गेंदों में 82 रन बनाए। समर मेमन ने 7 गेंदों में 25 रन का अहम योगदान दिया। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हो टीम 4 विकेट खोकर केवल 84 रन ही बना सकी। जय हो की ओर से कृष्णकांत नरवरे ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच जीतू मानकर रुद्रा 11 को मिला।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में नवाब बॉयज ने मारी बाजी

दूसरे सेमीफाइनल में सनी 11 और नवाब बॉयज आमने-सामने थे। टॉस जीतकर सनी 11 के कप्तान शिवम बछले ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाब बॉयज ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 91 रन बनाए। रवि यादव ने 23 गेंदों में 36 रन की शानदार पारी खेली। नीलम ने 12 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनी 11 के टीम कप्तान शिवम के 14 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद टीम पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 8 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 53 रन ही बना सकी। नवाब बॉयज ने यह मुकाबला 39 रन से जीत लिया। नीलम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए25 रन बनाए 2 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच नीलम रहे।

रोमांच से भरा रहा फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबले में रुद्रा 11 और नवाब बॉयज आमला के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर नवाब बॉयज के कप्तान रितेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। नवाब बॉयज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्रा 11 को 7.3 ओवर में मात्र 51 रन पर ऑलआउट कर दिया। राकेश यादव, रितेश, पीयूष और नीलम ने 2-2 विकेट हासिल किए। रुद्रा 11 की ओर से कप्तान जीतू मानकर ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाब बॉयज की शुरुआत कमजोर रही। रुद्रा 11 के गेंदबाज दामोदर ने पहले ही ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लेकर मैच रोमांचक बना दिया। लेकिन इसके बाद रवि यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।उन्होंने मात्र 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर अपनी टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिला दी। नवाब बॉयज ने यह मुकाबला जीतकर पहली बार आमला के इस ऑक्शन टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैन ऑफ द मैच रवि यादव रहे।

टूर्नामेंट की इंडिविजुअल प्राइज सेरेमनी में खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
बेस्ट बॉलर दामोदर, बेस्ट बैट्समैन जीतू मानकर, बेस्ट विकेटकीपर रवि यादव, मैन ऑफ द सीरीज जीतू मानकर, टूर्नामेंट में नीलम, सत्यजीत, विजय यादव, अंकित अंबाडा, करण, धर्मेंद्र और लोकेश जैसे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह टूर्नामेंट न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में भी सफल रहा। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विकास उइके द्वारा सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित यादव, सुनील यादव, सूरज ठाकुर, गोल्डी ठाकुर विक्की, सनी भमरकर, वासु तेजी अभय, सोहेल, भानु शर्मा, विजय पाटिल सहित पूरी टीम द्वारा सफल बनाया गया। मैच में कामेंट्री माईक वन से राकेश धामोंडे द्वारा रोमांचक मैचो का आंखों देखा हाल दर्शकों को सुनाया गया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 163 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 42 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 74 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?