आमला। महिला एवं बाल विकास विभाग सेक्टर जंबाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में ग्राम की महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नारी शक्ति वंदन पखवाड़े अंतर्गत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव वेबकास्ट दिखाया गया। जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने विकास में महिलाओं की सशक्त भागीदारी का संदेश दिया। उद्बोधन के बाद सभी को नारी शक्ति वंदन पखवाड़े तथा पोषण पखवाड़े की आगामी विभिन्न आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।






