क्षत्रिय कुनबी समाज की अनूठी पहल: स्वर्गीय जगन्नाथ नावगें स्मृति मंगल भवन के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ

आमला। ​क्षत्रिय कुनबी समाज द्वारा सामाजिक सरोकारों और सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वर्गीय जगन्नाथ नावगे स्मृति मंगल भवन बोड़खी के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भवन जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी गई।

​स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास

​मंगल भवन जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ के अवसर पर समाज के एस.एस. पंडाग्रे ने कहा कि, “स्वर्गीय जगन्नाथ नावगें का समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके नाम पर बने इस भवन का जीर्णोद्धार न केवल उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा, बल्कि समाज के जरूरतमंद परिवारों को मांगलिक कार्यों के लिए एक बेहतर स्थान भी प्रदान करेगा।”

क्षत्रिय कुनबी समाज ने जीर्णोद्धार कार्य में आर्थिक ​सहयोग करने अपील की

​समाज की कार्यकारिणी ने इस निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। जिसमे पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय तुकाराम कनाठे की स्मृति मे दीपक कनाठे द्वारा कनाठे परिवार की ओर सर्वप्रथम 21हजार रूपेय की राशि निर्माण समिति को भेटं की। निर्माण समिति ने समाज के सभी दानदाताओं और युवाओं से इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी मे एस.एस. पंडाग्रे, नारायण नावंगे, सुरेश कवडकर, प्रकाश देशमुख, हेमंत देशमुख, दीपक खंडाग्रे, दीपक कनाठे, एस देशमुख, सतीश ठाकरे आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। जिन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए इस कार्य को समाज की एकता का प्रतीक बताया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 163 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 42 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 74 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?