आर्थिक संकट से जूझ रही बैतूल नगर पालिका कोलोक अदालत से मिली राहत, 55 लाख रुपए टैक्स के लोगों ने किए जमा

लोक अदालत के माध्यम से टूटे परिवार फिर हुए एक

बैतूल। शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत में कई ऐसे पारिवारिक विवाद भी सुलझे, जिसमें मनमुटाव के कारण परिवार लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। लोक अदालत के माध्यम से इन टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ते हुए साथ रहने के लिए राजी किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों के निराकरण के लिए कुल 27 खंडपीठों का गठन किया गया था। इन खंडपीठों में सडक दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर व्हीकल, विद्युत चोरी, भूमि अधिग्रहण, ट्रैफिक चालान और श्रमिक मामलों सहित कई प्रकरणों की सुनवाई कर आपसी सहमति से निपटारा किया गया।

कुटुंब न्यायालय में भी कई पारिवारिक मामलों का समाधान हुआ। इनमें मिलानपुर निवासी एक दंपति का मामला विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण दोनों करीब दो वर्षों से अलग रह रहे थे। लोक अदालत में समझाइश और आपसी सहमति के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और वे पुन: साथ रहने के लिए राजी हो गए।

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित एक चेक बाउंस का मामला भी लोक अदालत में सुलझाया गया।

एमपीईबी से जुड़े एक मामले में लेखीराम यादव का राजीनामा कराया गया। इन प्रकरणों के समाधान में अधिवक्ता हीरामन सूर्यवंशी, संजय शुक्ला तथा सहयोगी अधिवक्ता अर्जुन लिखितकर, राजकुमार कांगले, आनंद खातरकर और दीपांशु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शाम 5 बजे तक 55 लाख जमा ……

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित लोक अदालत में बकायादारों ने पहुंचकर करों का भुगतान किया और सरचार्ज का लाभ लिया। नपा के वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते ने बताया कि संपत्ति कर, समेकित कर, सामान्य जलकर, जल शुल्क, दुकान/भवन भूमि किराया, शिक्षा उपकर, नगरीय विकास उपकर के बकायदारों ने करों का भुगतान किया।
शाम 5 बजे तक नगरपालिका को टैक्स के माध्यम से करीब 55 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

बताया जा रहा है कि लोक अदालत के लिए लगभग 850 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिन पर संपत्ति कर, जलकर और दुकानों का किराया बकाया था। लोक अदालत में बकाया राशि जमा कराई गई।
इसके परिणामस्वरूप नगर पालिका को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 40 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?