सारनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई–आरोपी गिरफ्तार
बैतूल/सारनी। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में
थाना सारनी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 03.03.2026 की रात्रि में राजेंद्र नगर पाथाखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते घटना में आहत राजकमल गिरी पिता संजय गिरी कुमार 24 साल निवासी राजेंद्र नगर पाथाखेड़ा को
आरोपीगण
1.समीर अंसारी पिता आलम अंसारी उमर 22 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर कॉलोनी
- प्रमोद उर्फ तरूण लाहोरिया पिता गयाप्रसाद लाहोरिया कुमार 29 साल निवासी अंबेडकर नगर पाथाखेड़ा
- सागर पवार पिता रामकिशोर पवार उमर 24 साल निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा
- पवन पुरी पिता भोला पुरी उम्र 28 साल निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा
- मयूर पिता अनूप मकवाने उमर 23 साल निवासी बस स्टैंड के पीछे पाथाखेड़ा
- मुकेश पिता राजकरण जायसवाल उम्र 35 साल निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा के द्वारा मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचाई गई, जो कि पीड़ित राजकमल गिरी को प्राण घातक चोट आने से प्रकरण धारा 296 (ए) 109(1) 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी
- समीर अंसारी पिता आलम अंसारी उम्र 22 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर कॉलोनी
- प्रमोद उर्फ तरूण लाहोरिया पिता गयाप्रसाद लाहोरिया कुमार 29 साल निवासी अंबेडकर नगर पाथाखेड़ा
- सागर पवार पिता रामकिशोर पवार उमर 24 साल निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा
- पवन पुरी पिता भोला पुरी उम्र 28 साल निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा
को गिरफ्तार कर दिनांक 05.03.2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं प्रकरण के अन्य आरोपी मयूर मकवाने एवं मुकेश जायसवाल की गिरफ्तारी होना शेष है।
सराहनीय कार्य
निरीक्षक जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
उपनिरीक्षक मनोज उइके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
सहायक उपनिरीक्षक अजय भाट, शिवपाल सिंह इरपाचे, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, सुभाष मंडलोई, मोहित एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने जिले में नई उम्र के युवको के विवादों के कारण होने वाली गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि विवादों को आपसी संवाद, सामाजिक सहयोग अथवा पुलिस की सहायता से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।






