पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
जिला बैतूल। आगामी त्यौहार होली, धुरेड़ी, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा, रामनवमी एवं ईद के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापारीगण एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थितजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया गया।

👮 पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा जारी प्रमुख निर्देश :
🚫 नशे की हालत में वाहन न चलाएं
त्यौहार की खुशियां एक क्षण की लापरवाही से दुर्घटना में न बदलें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
🔥 होलिका दहन हेतु :
🔹 निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही होलिका दहन करें।
🔹 बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर एवं मुख्य मार्गों से दूर स्थान का चयन करें।
🔹 यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

🎨 होली / धुरेड़ी के दौरान :
🔹 जबरन रंग न लगाएं।
🔹 दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
🔹 तीन सवारी न चलाएं एवं स्टंटबाजी से बचें।
🔹 डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय सीमा में ही करें।
🔹 सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।

🚦 यातायात व्यवस्था संबंधी निर्देश :
🔹 निर्धारित रूट प्लान एवं यातायात नियमों का पालन करें।
🔹 वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
🔹 आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड) को प्राथमिकता दें।
🌙 ईद एवं अन्य धार्मिक आयोजनों हेतु :
🔹 कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।
🔹 किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्यापित जानकारी के लिए पुलिस से संपर्क करें।

🤝 अपील
बैतूल पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि सभी त्यौहार आपसी सौहार्द, शांति एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।
किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।
निकटतम थाना अथवा डायल 112 पर संपर्क करें।
🌈✨ त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌈
बैतूल पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को होली, धुरेड़ी, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा, रामनवमी एवं ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
“सुरक्षित त्यौहार – जिम्मेदार नागरिक”
“आपकी सुरक्षा – हमारी प्राथमिकता”






