जुआरियों के कब्जे से ₹18,770 नगद एवं ताश के पत्ते बरामद
भैंसदेही/बैतूल। भैंसदेही पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोथलकुंड में टोल के पास संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹18,770 नगद तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश
दिनांक 13 अगस्त को थाना भैंसदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोथलकुंड में टोल के पास अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ संचालित किए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों जुआ फड़ों से कुल 16 आरोपियों को हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते एवं कुल ₹18,770/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए तथा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण
- दिनेश पिता बाटू चिल्हाटे, उम्र 32 वर्ष, निवासी झिरी
- राजू पिता लच्छू जावरकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी निरोंगी
- रोंगे पिता श्यामलाल जावलकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निरोंगी
- संजू पिता रामाजी धोटे, उम्र 42 वर्ष, निवासी काकड़पानी
- मनोज पिता रामा मसराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी चिचढ़ाना
- साबूलाल पिता राजू बारस्कर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
- प्यारेलाल पिता काङमू इरपाचे, उम्र 45 वर्ष, निवासी सालईढाना
- हीरचंद पिता रामा धाङसे, उम्र 45 वर्ष, निवासी काकड़पानी
- जयदेव पिता लालचंद कास्देकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी झिरी
- शिवकुमार पिता सुनील मंडल, उम्र 50 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
- राजेश पिता रतनलाल उईके, उम्र 38 वर्ष, निवासी सालईढाना
- भीमराव पिता बाबू कास्दे, उम्र 47 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
- सोमदास पिता भद्दू उईके, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालईढाना
- लक्ष्मीनारायण पिता अमरलाल बर्डे, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
- मनोज पिता उमराव सराटकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
- राजू पिता जयराम विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
जप्त सामग्री
- 💰 नगद राशि – ₹18,770/-
- 🃏 ताश के पत्ते
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 148 पंजाबराव परते, प्रधान आरक्षक 291 संतोष मर्सकोले, आरक्षक 490 नारायण जाट, आरक्षक 262 तनवीर, आरक्षक 600 सोनू शर्मा एवं आरक्षक 684 सोनू काजले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की नागरिकों से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। जुआ खेलने या खिलाने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देकर जिले को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें। आपात स्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस की हेल्पलाइन डायल-112 पर संपर्क करें।







