बैतूल। गुरु गोविंद सिंह शाखा वैष्णवी नगर गौठाना में हरियाली अमावस्या के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अनुशरण मे परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 30 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिनेश सोनी, ऋषभ दयाल, के के दुबे, गायत्री परिवार से रविशंकर पारखे, हेमंत बंजारे आदि लोग मौजूद रहे। पर्यावरण मित्रों ने अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित पौधारोपण का संकल्प लिया।







