आमला। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से कामिनी ठाकुर संयुक्त कलेक्टर बैतूल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी आमला, जिला बैतूल का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौपा है। वे अपने कार्य के साथ-साथ उक्त कार्य भी सम्पादित करेगीं।
वहीं राजीव कहार, डिप्टी कलेक्टर / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी, आमला के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।







