बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप की शताब्दी वर्ष के अवसर पर साधना अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय मौन साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे व सहसमन्वयक राजकुमार पालीवाल ने बताया कि तहसील चिचोली में 26 जुलाई रविवार को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय मौन साधना शिविर एवं जिला समन्वय समिति की विचार गोष्ठी का आयोजन चिचोली के मालीपुरा स्थित श्रीसाईं मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। इस साधना शिविर में जिले के सभी जिला समन्वय समिति सदस्य व तहसील समन्वयक, साधना प्रभारी, परिजन आदि भाग लेंगे।
तहसील समन्वयक रजनी सोनी ने निर्धारित परिजनों से मौन साधना शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।







