पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की पहल-परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रोपे 2 हजार पौधे

टांगनामाल से धपाड़ा स्कूल तक
हरियाली से संवरेगा क्षेत्र

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान हरियाली बढ़ाने का संदेश देते टांगनामाल से धपाड़ा स्कूल तक विभिन्न स्थानों पर करीब 2000 पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने पौधारोपण में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पौधारोपण के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया ताकि भविष्य में ये पौधे बड़े होकर पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकें। इस अभियान में जिला खनिज अधिकारी भागवत नागवंशी, जनपद पंचायत सीईओ फिर्दोष शाह, जनपद सदस्य भूरेलाल चौहान, रोजगार सहायक अशोक पाटनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश सिंह जादौन, प्रमोद सिंह, मन्नू सिकरवार, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अंकुर भदौरिया, दिलीप द्विवेदी तथा कुलदीप चौहान ने अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पौधारोपण: भागवत नागवंशी

जिला खनिज अधिकारी भागवत नागवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष हरियाली बढ़ाने के साथ जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु और संतुलित वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

परम डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश सिंह जादौन ने कहा कि सभी के सहयोग से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि उनका बेहतर विकास हो सके। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

विद्यालय परिसर में भी हुआ पौधारोपण

धपाड़ा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमलेश वर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने प्रत्येक पौधे की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा