आमला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अँधारिया सेक्टर में संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रिया चौधरी द्वारा सेक्टर भ्रमण किया। इस दौरान संस्था द्वारा संचालित आदि गुरु शंकराचार्य वाचनालय केंद्र ससाबड़ और अमृत नर्सरी का निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत अँधारिया में नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व ग्रामवासियों के साथ बैठक कर ग्राम विकास के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। संभाग समन्यवक ने नवांकुर संस्था के कार्यों की सराहना की।

इस दौरान ब्लॉक समन्वयक अरविन्द माथनकर, मेंटर व पीएलवी घनीराम गढ़ेकर, नितेश साहू, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कार्तिकराम बारपेटे, नवांकुर के अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, सचिव नरेंद्र प्रसाद सोनी, किशोर धाकड़ प्राकृतिक खेती कृषक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।







