बिग ब्रैकिंग न्यूज: आमला में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी: विदेश जा रहे बेटे को आमला स्टेशन छोड़ने गया था परिवार, पीछे से करीब ₹5 लाख के जेवरात और 3 लाख की नगदी साफ

आमला। आमला थाना क्षेत्र के बोड़खी नाका इलाके में दोपहर के समय एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात और करीब 3लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार अपने बड़े बेटे को विदेश की फ्लाईट पकड़ने के लिए ट्रेन से दिल्ली रवाना करने आमला रेलवे स्टेशन गया था।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बोड़खी नाका निवासी दमूलाल सूर्यवंशी की पत्नी प्रमिला सूर्यवंशी, बेटी सुषमा उसका करीब 13 साल का बेटा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच घर पर ताला लगाकर आमला रेलवे स्टेशन गए थे। उनका बड़ा बेटा रूपेश सूर्यवंशी जो विदेश में रहता है, अपने परिवार सहित पीछले करीब 20से 25 दिन पहले भारत आए हुए थे। जो छुट्टी खत्म होने पर कल दिल्ली से उनकी विदेश की फ्लाइट थी, जिसके लिए उन्हें आमला से गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी।

आमला स्टेशन से लौटे तो टूटा मिला ताला, अलमारियां थीं खाली

जब परिवार बेटे को ऑटो से आमला स्टेशन छोड़कर वापस घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ओर घर का पालतू पशु डाग भी भौक नहीं रहा था। कुछ शक तो हुआ था डाग की भी मेडिकल जांच होना चाहिए।

घर के अंदर भागकर जब मैंने अपने कमरे की अलमारी देखी, तो वह खुली पड़ी थी। इसके बाद जब बेटी प्रमिला के कमरे की अलमारी देखी, तो वह भी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा था और जेवर-नगदी सब गायब थे। मैंने तुरंत बाहर आकर पति को चोरी की सूचना दी।
प्रमिला सूर्यवंशी, पीड़ित महिला

पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली महिला से भी पूछताछ की कि क्या उन्होंने किसी संदिग्ध को ताला तोड़ते देखा, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद तुरंत आमला पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी FSL और डॉग स्क्वायड की टीम

इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आमला थाना पुलिस बल के साथ ही
एफएसएल (FSL)की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी तुरंत मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स आबिद अंसारी की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं।

थाना प्रभारी का बयान
अज्ञात चोरों के खिलाफ आमला थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुकेश ठाकुर,
थाना प्रभारी, आमला

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा