बैतूल। स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित शालेय संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार 24 अगस्त को स्थानीय लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम बरकड़े एवं बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में बैतूल-नर्मदापुरम के बीच हुए मैच में बैतूल ने 16 पाइंट से विजय प्राप्त की।
तो वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में बैतूल-हरदा के बीच मैच हुआ। जिसमें बैतूल ने 18 पाइंट से विजय प्राप्त की। वही14 वर्ष बालक वर्ग में बैतूल-नर्मदापुरम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें बैतूल की टीम विजयी रही। वही 17 वर्ष बालक वर्ग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम-बैतूल के बीच खड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की टीम विजेता रही।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
प्रतियोगिता संपन्न कराने में जनरल मैनेजर बलदेव अरोरा, वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश वाजपेयी, प्रशिक्षक आशा अरोरा, सुनील वीरकर, दशरथ गावंडे, दिव्या साहू, सेना से रिटायर कैप्टन दीपक पवार, संदीप पाल आदि प्रशिक्षको का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में रेफरी एवं टेबल ऑफिसर की भूमिका सुमीत भावसार, लोकेश पंवार, सारंग झारिया, कार्तिक अरोरा आदि ने निभाई।
वेट लिफ्टिंग संभागीय प्रतियोगिता में बैतूल के 26 खिलाड़ियों का चयन
इस प्रतियोगिता के दौरान शासकीय उचततर माध्यमिक विद्यालय भडूस के कोच बलदेव अरोरा ने बताया कि वेट लिफ्टिंग संभागीय प्रतियोगिता में बैतूल जिले के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।







