सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

बैतूल। छोटे पर्दे के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक देवों के देव महादेव… में भगवान शंकर की भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीतने वाले और टीवी से बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता मोहित रैना 8 अक्टूबर गुरूवार को अपने साथी कलाकारों के साथ बैतूल आए थे। वे बैतूल के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एरिया में जंगल सफारी के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता महेश कृष्ण शेट्टी, अभिनेत्री कनिका कपूर और फिल्म निर्माता दीपक सिंहल थे। वे सुबह स्पेशल कार से बैतूल में जंगल सफारी के लिए मशहूर एरिया चूरना सतपुड़ा गेट पहुंचें थे।

इस दौरान उन्होंने दोपहर में मल्लूपुरा एरिया के जंगल मे सफारी की। इस दौरान उन्हें सांभर, चीतल, नील गाय बड़ी संख्या में देखने को मिली। वे जंगल, वन्य प्राणियों को देखकर काफी उत्साहित हुए। जंगल सफारी के गाइड योगेश बरसे ने बताया कि उन्हें जंगल काफी अच्छा लगा, लेकिन जंगल के राजा को नहीं देख पाने का मलाल रहा। उन्होंने कहा कि दोबारा जल्द आएंगे और जंगल के राजा को देखकर जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता मोहित रैना ने प्रसिद्ध धारावाहिक ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शंकर (भगवान शिव) का मुख्य रोल निभाया था। यह शो लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होता था। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ (2013) में भी भगवान शिव की भूमिका निभाई थी।

इन वेब सीरीज में कर चुके काम

अभिनेता मोहित रैना ने काफिर – 2019): जी5 पर रिलीज ड्रामा सीरीज से अपना वेब डेब्यू किया था। उन्होंने दिया मिर्ज़ा के साथ अभिनय किया।

  • मिसेज सीरियल किलर – 2020): यह नेटफ्लिक्स (Netflix) की थ्रिलर फिल्म/सीरीज है जिसमें उन्होंने इमरान शाहिद की भूमिका निभाई।

भौकाल – (2020) एमएक्स प्लेयर पर आई इस क्राइम ड्रामा सीरीज के दो सीजन में उन्होंने एसएसपी नवीन सिकेरा का मुख्य किरदार निभाया।

  • मुंबई डायरीज 26/11 – 2021 से 2023): प्राइम वीडियो की इस मेडिकल थ्रिलर सीरीज में उन्होंने डॉ. कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभाई।

द फ्रीलांसर – 2023): डिज्नी+ हॉटस्टार की इस सीरीज में उन्होंने अविनाश कामथ (एक मर्सनेरी/फ्रीलांसर) का मुख्य किरदार निभाया।

  • रंगबाज – डर की राजनीति जी5 के इस लोकप्रिय क्राइम शो के चौथे सीजन में वह मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए।

कनखजूरा- आगामी): यह इजरायली ड्रामा ‘मैगपाई’ का भारतीय रीमेक है जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं।

इन प्रमुख फिल्मों में किया काम
अभिनेता मोहित रैना ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में अभिनय कर चुके हैं।

डॉन मुथु स्वामी , 2008)– यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें उन्होंने जयकिशन की भूमिका निभाई थी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक -2019
इसमें उन्होंने मेजर करण कश्यप का किरदार निभाया था।

  • मिसेज सीरियल किलर 2020– इस नेटफ्लिक्स फिल्म में उन्होंने इमरान शाहिद की भूमिका निभाई थी। शिद्दत 2021– इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उन्होंने गौतम का किरदार निभाया था। इश्क-ए-नादान 2023– इसमें उन्होंने आशुतोष की भूमिका निभाई थी।
  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा