रक्षाबंधन पर व्यावसायिक प्रशिक्षक (VT) बहनों की ओर से ‘सुरक्षा और सम्मान’ रूपी उपहार मुख्यमंत्री हेतु स्नेहिल पाती एवं राखी

आदरणीय भैय्या,
सादर प्रणाम

रक्षाबंधन भाई-बहन के विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का महापर्व है। पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों के जीवन में खुशहाली लाने वाले हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भैय्या डॉ. मोहन यादव आपको आपकी व्यावसायिक प्रशिक्षक बहनें इस पत्र पाती के साथ पवित्र रक्षा-सूत्र (राखी) सप्रेंम प्रेषित (भैज) कर रही हैं। हमारी प्रार्थना है कि अपनी इन बहनों का यह स्नेहिल धागा आप सहर्ष स्वीकार करें।

भैय्या, हम पिछले 10 वर्षों से शासकीय स्कूलों में नवीन व्यावसायिक शिक्षा (NSQF) के तहत छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारकर ‘आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’ की नींव मजबूत कर रही हैं। लेकिन आज यह विडंबना मन को कचोटती है कि:

अन्य संवर्गों का वेतन दोगुना, हम वहीं: प्रदेश के अन्य संवर्गों व पड़ोसी राज्यों (हरियाणा में Rs. 38,600 तक व वार्षिक वृद्धि) की तर्ज पर हमारे मानदेय में 10 वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। केंद्र से 12 माह का पूर्ण बजट होने के बावजूद हम आज भी मात्र Rs. 20,000 के अल्प मानदेय पर आउटसोर्स का दंश झेल रही हैं।
जब आपने प्रदेश के हर वर्ग को मान और संबल दिया है, तो आपकी ये समर्पित बहनें अपने हक और सम्मान से कब तक वंचित रहेंगी?

इस रक्षाबंधन पर हमारी विनम्र प्रार्थना है:

  1. वेतन कम से कम दोगुना: अन्य संवर्गों की भांति हमारा मानदेय तत्काल दोगुना (कम से कम Rs. 38,600 / Rs. 40,000) किया जाए।
  2. वार्षिक वेतनवृद्धि: प्रतिवर्ष महंगाई दर के अनुसार सम्मानजनक वेतनवृद्धि का स्थायी प्रावधान हो।
  3. स्थाई जॉब पॉलिसी: आउटसोर्स शोषण समाप्त कर 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षा हेतु स्पष्ट सेवा नियम (जॉब पॉलिसी) बने।
  4. विभागीय संरक्षण व मातृत्व सुरक्षा: सवैतनिक मातृत्व अवकाश, चिकित्सा लाभ और सीधे स्कूल शिक्षा विभाग से मानदेय भुगतान सुनिश्चित हो।

भैय्या, कलाई पर बांधी यह राखी आपको अपनी इन 10 वर्षों से सेवारत बहनों के त्याग और समर्पण की याद दिलाती रहेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप वेतन दोगुना करने, वार्षिक वेतनवृद्धि और स्थाई जॉब पॉलिसी का उपहार देकर हमारे भविष्य की रक्षा का सच्चा वचन अवश्य निभाएंगे।

संलग्न: रक्षा-सूत्र (राखी)

आपकी स्नेही बहनें,
समस्त महिला व्यावसायिक प्रशिक्षक (Vocational Trainers)
समग्र शिक्षा अंतर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा (NSQF), स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा