आमला। जनपद पंचायत आमला क्षेत्र में सचिव के पद पर कार्यरत संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आमला सचिव संघ में खुशी की लहर है। जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर साथी सचिवों एवं सहकर्मियों ने उनका स्वागत कर सम्मान किया।

संदीप रघुवंशी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सचिव संघ के सदस्यों में रूसीलाल यादव, शैलेन्द्र सोनी, खेमराज सूर्यवंशी, मनोज गढेकर, राजकुमार जादौन, राजेन्द्र गंगारे, शंकर यादव, कृष्णा सोलंकी, हरि किशोर पठारे, गजेंद्र सिकरवार आदि ने कहा कि उनके बीच के साथी को जिले में सचिवों का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिलना आमला क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। इस अवसर पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे सचिवों की समस्याओं और हितों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करेंगे।

इस दौरान सचिव संघ के सदस्यों ने उत्साह के साथ उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तो वहीं रिश्तेदारों, ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं ओर बंधाई दी।








