बैतूल। एक्सीलेंस स्कूल बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख के कक्षा दसवीं में राज्य व संभाग में पांचवे स्थान पर आने पर बुक प्रकाशक कंपनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल एसके उदयपुर ने बताया कि शिवलाल अग्रवाल बुक प्रकाशक कंपनी के माध्यम से हर साल कक्षा दसवीं में राज्य में पहले से पांचवे स्थान पर आने वाले बच्चों को अपनी तरफ से 5 हजार 100 रुपए की घोषित राशि देकर सम्मानित करती है।

इस साल एक्सीलेंस स्कूल बैतूल के छात्र गुंजन पिता सुनील देशमुख ने राज्य में पांचवा स्थान हासिल किया। इस मौके पर बुक प्रकाशक कंपनी ने उन्हें उपरोक्त राशि का चेक देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके पिता सुनील देशमुख ने लिया। इस अवसर पर बुक प्रकाशक कंपनी के डीलर घनश्याम शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल जीबी पाटनकर समेत एक्सीलेंस स्कूल स्टाफ व अन्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि छात्र गुंजन का चयन सुपर 100 में होने से वह वर्तमान में भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है।







