बैतूल। उड़ीसा के पुरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान महाप्रभू जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की ही तरह अब बैतूल में भी आगामी 25 जुलाई 2026 शनिवार को भगवान महाप्रभू जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है।

इस रथ यात्रा में भगवान महाप्रभू जगन्नाथ जी, उनके बड़े भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देने निकलेंगे,
यह महाप्रभू जगन्नाथ जी रथयात्रा माता मंदिर, पेट्रोल पंप के पास बैतूल गंज से दोपहर 3 बजे निकल कर रामकृष्ण बगिया बैतूल गंज शाम 6 बजे पहुंचेगी, जहाँ इस्कान ब्यूरो के वाइस चेयरमैन एवं उत्तर भारत जोनल सचिव, इस्कॉन के संस्थापक जगतगुरू श्रील प्रभुपाद के कृपापात्र शिष्य एवं इस्कान इन्दौर के प्रमुख श्रीपाद महामन जी महाराज, साथ ही इस्कॉन बैतूल के संचालक श्रीपाद कृष्णार्चन प्रभुजी, एवं सभी संतजन द्वारा प्रवचन एवं महा आरती के पश्चात सायं 7 बजे समापन होगा। इसी तारतम्य में रविवार को कोठीबाजार में नगर संकीर्तन के साथ धर्मप्रेमी नागरिकों को रथयात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रण दिया। आयोजक संस्था ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस भव्य रथ-यात्रा में शामिल होकर एवं रथ खींचकर एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लेवें।








