बैतूल। शहर के जयप्रकाश वार्ड में स्थित मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। इसके साथ ही कॉलेज चौक पर सभी पानी की टंकियों को भरने वाला मुख्य वाल्व में बड़ा लीकेज आने से व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नगर पालिका की जल शाखा दोनों लीकेज को सुधारने के लिए पूरे अमले के साथ जुटी है। गुरुवार दोनों लीकेज सुधारने का काम शुरू हो गया था। संभावना बताई जा रही है कि इसे सुधारने के लिए दो दिन का समय लगेगा। इसी वजह से 1 मई शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। लोगों को शनिवार को ही पानी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए तेजी से सुधार कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में एक दिन के आड़ में पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगो को जल संकट का सामना करना पड़ता है।







