बैतूल। बैतूल जिले के विकासखंड घोड़ाडोंगरी में गुरूवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अनियंत्रित एक बैंडबाजा गाड़ी ने दो दूल्हों और दूल्हे के भाई को चपेट में लिया। एक दूल्हे की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे को लेकर समारोह में अफरा तफरी मच गई। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक की हालत गंभीर है। यह हादसा वाहन पर ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हुआ।







