“आदि रंग महोत्सव” में जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला प्रशासन बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में घोड़ाडोंगरी विकासखंड के सतपुड़ा ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय “आदि रंग महोत्सव” के दूसरे दिन 5 अप्रैल को कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जनजातीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि जनजातीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि आदि रंग महोत्सव जैसे आयोजन जनजातीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कलाकारों को मंच मिलना उनके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, यहां की परंपराएं अद्वितीय हैं। महोत्सव से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

आदि रंग महोत्सव के दौरान अम्मीलाल बोसम एवं साथीगण छिंदवाड़ा के द्वारा सतम सुसुन और बेड़ें ढोल सुसुन की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा जय भवानी आदिवासी युवा मंडल छिंदवाड़ा ने गेड़ी नृत्य, अर्जुन बागमारे ने गोंडी डंडार नृत्य, सुखनंदन एवं साथीगण छिंदवाड़ा ने भडनोई नृत्य, श्रुति सबनम एवं मित्रगण बफेलोदेही ने पुरिया नृत्य तथा ममता उइके गायिका ने गोंडी गीत की मधुर प्रस्तुति दी।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 163 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 42 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 74 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?