कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने अजय सोलंकी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी

नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल

आमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर जिले में 7 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है।
जिसमे आमला नगर अध्यक्ष के रूप में अजय सोलंकी को मनोनित किया है। जिनका राजनीतिक सफर कुछ इस तरह रहा है वे युवा कांग्रेस विधानसभा के दो बार निर्वाचित अध्यक्ष और एनएसयूआई के निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रभारी रह चुके हैं। सोलंकी के पिता तोरसिंह सोलंकी भी कांग्रेस के स्वच्छ छवि वाले कद्दावर नेता हैं।

अजय सोलंकी के नगर अध्यक्ष बनते ही बिखरे हुए कांग्रेसियों की उम्मीद जागी एवं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवाओ सहित समाजसेवको व इष्टमित्रों ने अजय सोलंकी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?