नई दिल्ली। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आर.के. पुरम, नई दिल्ली में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात की।

आपको बता दें कि विगत दिनों झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक ने आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होकर उन्होंने अपना एक पैर खो दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि उनसे बातें कर उनका अदम्य साहस, अटूट मनोबल और अद्भुत जज़्बा महसूस किया।

देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को मेरा सलाम है। आशा करता हूं वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।







