बैतूल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्ही. सबस्टेशन बिसनूर (मुलताई) में एक 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत कर दिया है। इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेंगी साथ ही सबस्टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्टम को फ्लेजीबिल्टी मिल सकी है।
ट्रांसफार्मर से इन क्षेत्रों को होगा फायदा
एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शाँडिल्य ने बताया कि बिसनूर में इस पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन से जुड़े स्थानीय बिसनूर के अलावा गेहुबारसा, पोंनी, टेमुरनी, डब्ल्यू.आर.डी. फीडर से जुड़े हजारों कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढोत्तरी होंगी
शांडिल्य ने जानकारी दी कि बिसनूर में
50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर लगने से सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 100 एमव्हीए की हो गई है। एमपी ट्रांसको बैतूल जिले में 220 केव्ही के 3 सबस्टेशन बैतूल, गुड़गांव, सारणी एवं 132 के.व्ही. के 6 सबस्टेशन बैतूल, आमला, चिचौली, मुलताई, गुड़गांव व बिसनूर के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोत्तरी 1598 एमव्हीए की हो गई है।






