महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनके योगदान को किया याद

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में परियोजना अंतर्गत आईटीआई हर्राढाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के महत्‍व पर विस्तृात उद्बोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने शिक्षा और आत्मरनिर्भरता को महिलाओं की प्रगति का आधार बताया।

img 20260313 wa0038

कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं द्वारा भाषण, कविता पाठ प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिलाओं की भूमिका और उनके संघर्षों को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुचित्रा मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही नर्सिंग कॉलेज हर्राढाना के संचालक संदीप कुमार द्वारा बालिकाओं को सशक्त करने हेतु नर्सिंग एवं आईटीआई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

1000595347

सभी सम्मिलित जनप्रतिनिधियो द्वारा कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने के लिए कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।

सभी को स्वल्पाहार हेतु नाश्ते के पैकेट, पानी की बॉटल प्रदाय कि गई। लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में सभी महिला पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ताएं, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 160 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?