बैतूल। आगामी 14 मार्च को जिला मुख्यालय बैतूल सहित सिविल न्यायालय आमला, भैंसदेही तथा मुलताई में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिये शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा 06 प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर बैतूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्युत विभाग व नगर पालिका के प्रचार वाहन बैतूल शहर के लगभग सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों व शहर की गलियों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन एवं इसके लाभ के बारे में लोक अदालत जिंगल द्वारा प्रचार-प्रसार करेगें।
उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता भारती राठौर, न्यायाधीश राजकुमार भद्रसेन तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय, विद्युत विभाग के अधिकारीगण तथा अन्य न्यायाधीशगण व लीगल एड डिफेंस काउंसल तथा न्यायालय, विद्युत तथा नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
क्रमांक 18/327/03/2026






