चेतावनी: समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कमानी गेट पर होगा बड़ा आंदोलन, गौठाना का प्रतिनिधि मंडल ‌कलेक्टर से मिला

15 दिन के आश्वासन के बाद भी गौठाना ट्रेंचिंग ग्राउंड से नहीं हटा कचरा

आंदोलन के बाद भी नहीं बदली स्थिति, नया कचरा आना जारी, गौठाना में बढ़ा आक्रोश

बैतूल। बैतूल शहर से लगे गौठाना क्षेत्र में वर्षों से संचालित ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। बदबू, वायु प्रदूषण और संभावित जल प्रदूषण से परेशान गौठाना के हजारों रहवासी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

1000665983

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने के लिए वे वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
करीब 25 दिन पहले गौठाना के नागरिकों ने इस समस्या को लेकर सांकेतिक आंदोलन किया था।

आंदोलन के दौरान प्रशासन की ओर से 15 दिन के भीतर ट्रेंचिंग ग्राउंड को उस स्थान पर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया गया था, जहां इसके लिए पहले से अलॉटमेंट किया जा चुका है।

नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा यह आश्वासन लिखित रूप में दिया गया था। उस समय बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद गौठाना के वरिष्ठ नागरिकों ने बैतूल के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था।

हालांकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पुराने कचरे को हटाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है, जबकि नया कचरा लगातार ट्रेंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है।

गौठाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू और वायु प्रदूषण से आसपास रहने वाले 5000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही कचरे से निकलने वाले दूषित पानी के कारण जल प्रदूषण का भी खतरा बढ़ रहा है और आशंका जताई जा रही है कि यह दूषित पानी ट्यूबवेल और हैंडपंप तक पहुंच सकता है। क्षेत्रवासियों ने पानी की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि इलाके में बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है और कचरे के ढेर में मवेशियों के घुसने से कचरा आसपास फैल रहा है। गौठाना के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय कलेक्टर महोदय को फिर ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग केवल इतनी थी कि यहां नया कचरा डालना तुरंत बंद किया जाए और पूरे ट्रेंचिंग ग्राउंड को यहां से हटाया जाए, लेकिन इसके बावजूद लगातार नया कचरा पहुंच रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को मीडिया के माध्यम से प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जा चुका है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन और शासन से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो कमानी गेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और गौठाना के लोग इसके लिए मजबूर होंगे।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?