आमला। हरिद्वार स्थित शारदा मठ के जगद्गुरु स्वामी प्रज्ञानंद महाराज 13 मार्च को आमला नगर प्रवास पर आ रहे हैं। वे सुबह करीब 5 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से आमला रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वे गोविंद कॉलोनी स्थित शारदा मंदिर के लिए रवाना होंगे। प्रवास के दौरान स्वामी प्रज्ञानंद महाराज क्षेत्र में होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। आमजन शारदा मंदिर गोविंद कालोनी आमला में स्वामी जी से मुलाकात कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आमला थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिये आयोजकों द्वारा आवेदन देकर अनुरोध किया गया है। साथ ही यातायात व जनसुरक्षा बनाए रखने की भी बात कही गई है।






