जनकल्याण शिविर की तैयारी हेतु महिला एवम् बाल विकास की समीक्षा बैठक

आमला। महिला एवम् बाल विकास परियोजना कार्यालय आमला में जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी द्वारा विस्तृत विभागीय कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, पोषण ट्रेकर, सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण पर चर्चा की गई।
आंगनवाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट हितग्राहियों को नियमानुसार वितरण हेतु सेक्टर पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया। आगामी दिनांक 19 जून 2026 को जिला कलेक्टर द्वारा आमला विकासखंड के ग्रामों का भ्रमण अंतर्गत किसी भी प्रकार की कोई विभागीय कार्यो में लापरवाही न हो सभी सेक्टर पर्यवेक्षक को विशेष ध्यान रखना है जैसे कि आंगनवाड़ी केंद्र समय से खुलें और बंद हो इसके लिए परियोजना अधिकारी और सेक्टर पर्यवेक्षक सतत् भ्रमण करें। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में कम प्रगति पर सेक्टर पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर को दिए गए, और यदि एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट संतोष जनक नहीं पाई गई तो सेक्टर पर्यवेक्षकों से कार्य तीन दिवस अवैतनिक करवाया जाएगा। अतः सभी पर्यवेक्षक अपने सेक्टर की संपूर्ण प्रगति पर ध्यान दें।

जनकल्याण शिविर जो आगामी दिनांक 12 जून से 18 जून 2026 तक संचालित है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा विभागीय योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा