विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जलगंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान कर जल संरक्षण का लिया संकल्प

आमला। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण अंतर्गत “जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम का शुभारंभ बेल उद्गम स्थल पंखा बेलमंडई में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री पर्यावरणविद् मोहन नागर रहे। उनके करकमलों द्वारा बेल उद्गम स्थल का विधिवत पूजन कर सांकेतिक श्रमदान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अन्नधारिया के अध्यक्ष कार्तिकराम बारपेटे एवं प्रस्फुटन समिति ससुन्द्रा के अध्यक्ष व जनपद सदस्य दिलीप माथनकर द्वारा अतिथि का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि मोहन नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्गम स्थल ऊर्जा के केंद्र होते हैं। जिस प्रकार हमारे शरीर में रक्त शिराएं होती हैं, उसी प्रकार नदियां धरती की रक्त शिराएं हैं। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ एवं निरंतर प्रवाहित बनाए रखने के लिए उनके किनारों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अतिथियों द्वारा जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर ने सभी उपस्थितजनों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गढ़ेकर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बैतूल द्वारा किया गया।

नदी संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया, तरुण शक्ति समिति, डॉ. जगन्नाथ आरोग्य फाउंडेशन, रेणुका पर्यावरण समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ससुन्द्रा, बेलमंडई, अन्नधारिया एवं ग्राम पंचायत अंबाडा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में दसरू भलावी, संजय माथनकर सरपंच ससुन्द्रा, जोहरी वाडिवा, रामवती भलावी सरपंच अंबाडा, दीप सिंह सिसोदिया उपसरपंच,भीमराव माथकर रोजगार सहायक, बबीता सोलंकी, ज्योति नागले, भीमराव माथनकर, धर्मेंद्र गोचरे, नितेश साहू, लखन यादव, महेश वराढे, जयादित्य सिंह गढ़ेकर, परामर्शदाता अरविंद पाटनकर, घनीराम गढ़ेकर, लतेश पंवार सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सी.एम.सीएलडीपी के विद्यार्थीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?