विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन

आमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति आमला, अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया एवं ग्राम पंचायत अन्नधारिया के संयुक्त तत्वाधान में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड आमला कुशाग्र अग्रवाल
एवं द्वितीय व्यवहार कनिष्ठ खण्ड व्यवहार न्यायालय आमला न्यायाधीश गार्गी शर्मा के हस्त कमलों द्वारा ग्राम पंचायत भवन अन्नधारिया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण किया गया। न्यायधीश कुशाग्र अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान कर वर्षा काल में अधिकाधिक पौधे लगाने का आग्रह आमजन से किया गया।

विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश गार्गी शर्मा द्वारा घरेलू हिंसा, दुर्घटना बीमा, आपसी विवाद, पाक्सो एक्ट, महिला हिंसा सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच मीनावती गढेकर, ब्लॉक समन्वयक अरविंद माथनकर, परामर्शदाता एवं पीएलवी घनीराम गढ़ेकर, समाजसेवी दीपक कनाठे, समाजसेवी विक्की पारधी, प्रवीण चौहान, अखिलेश झाडे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी विक्की पारधी ओर समाजसेवी दीपक कनाठे को प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया‌।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेंद्र गढ़ेकर द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा