जन समस्या के “संवाद” में अग्रणी राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद

छिंदवाड़ा। सरल, सहज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी जिला अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा समाजसेवी मानवाधिकार छिंदवाड़ा सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं। उनके पास आने वाली प्रत्येक शिकायत को वे गंभीरता से सुनते हैं तथा संबंधित विषय पर उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पीड़ितों की सहायता करते हैं।

इसी क्रम में जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालाचौरई, नजरपुर, चिखलमाऊ, खैरमंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के सरपंचगण एवं ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर उनके समक्ष उपस्थित हुए। इन समस्याओं में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पेयजल संकट, उपसरपंच की मनमानी एवं दबंगई, संबल योजना की राशि न मिलना तथा नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। विश्वकर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदन कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत करवाया तथा डिप्टी कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं जन-असुविधाओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान सरपंच जयवंती राजाभोपा पंचायत नजरपुर, सुखमन उईके पंचायत चिखलमाऊ एवं राजेश सरियाम पंचायत नवेगांव चटवा के साथ भी विस्तृत संवाद किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

मानवाधिकार परिषद के माध्यम से विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि—
“जनसेवा एवं समाजसेवा हमारा कर्तव्य है। किसी भी प्रकार की समस्या हो, हम आपके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य पूर्णतः निःस्वार्थ सेवा एवं सही परामर्श देना है।”

उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि यदि किसी भी पंचायत स्तर की समस्या हो तो वे सीधे आवेदन या सूचना के माध्यम से संपर्क करें, ताकि संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

“हम मानवाधिकार की रक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।”

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने का संकल्प: संजय विश्वकर्मा बने छिंदवाड़ा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी

    Pledge to unite the Vishwakarma community: Sanjay Vishwakarma appointed in-charge of the Chhindwara district membership drive.

    Read more

    दवा दुकानें रहीं बंद मेडिकल यूनियन ने किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन

    आमला। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज बुधवार को आमला दवा व्यापारी यूनियन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। बैतूल जिला औषधि…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा