आमला। भारतीय जनता पार्टी में आमला के युवा पत्रकार नितिन खातरकर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे ने अपनी नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जारी आदेश क्रमांक 01/भाजपा/बैतूल/2026 दिनांक 02/09/2026 के अनुसार नितिन खातरकर को जिले की मीडिया की मुख्य कमान सौंपी गई है।

लगातार सक्रियता का मिला इनाम
नितिन खातरकर लंबे समय से पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
खातरकर की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों सहित इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है।







