मुलताई के समीप ग्राम परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुलताई। मुलताई क्षेत्र में दोपहर के बाद अचनाक तेज हवाओं से मौसम में बदलाव देखने को मिला जिससे बारिश शुरू हो गई। वहीं मुलताई से करीब 6किलोमीटर दूर ग्राम परमंडल में ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा क्षेत्र कश्मीर जैसा नजर आने लगा था जहां तक नजर जा रही थी वहां तक बर्फ की सफेद चादर ही दिखाई दे रही थी। मोटर साईकिल चलाने में परेशानी हो रही थी टायर स्लिप हो रहे थे।

जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया।







