मध्यप्रदेश में भी अतिथि शिक्षकों का हरियाणा मॉडल लागू करने की मांग

जबलपुर में अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई

जबलपुर। जबलपुर में अतिथि शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार से अपने भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ अवस्थी के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। और मीडिया से बात करते हुए जगन्नाथ अवस्थी ने बताया कि पिछले 16-17 वर्षों से अतिथि शिक्षक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उनका भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है।

अतिथि शिक्षकों की मुख्य मांग है कि मध्य प्रदेश में भी हरियाणा मॉडल की तर्ज पर नियमितीकरण की नीति अपनाई जाए, जिससे उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

शिक्षकों में श्रृद्धा श्रीवास्तव का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में उनके वर्षों के कार्य अनुभव और वरिष्ठता को उचित सम्मान मिलना चाहिए। पात्रता परीक्षा और डी.एड पास शिक्षकों ने ज्ञापन में विशेष रूप से उन शिक्षकों का उल्लेख किया है जो पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और डी.एड जैसी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं रखते हैं।

महाआंदोलन की चेतावनी

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ अवस्थी
ने बताया कि उन्होंने एसडीएम विनीता झारिया को अपना 26-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में अनुमति मिलने के बाद भोपाल में एक विशाल महाआंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर जिले की अतिथि शिक्षक टीम और कई महिला शिक्षक भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों का समर्थन किया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?