जीएम श्रीवास्तव ने कहा : फुट ओवर ब्रिज का बाहर विस्तार होगा, सड़कवाड़ा ग्राम पहुंच मार्ग बनेगा पक्का मार्ग

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर जीएम राजीव श्रीवास्तव ने आज दिन बुधवार को समय 10:11बजे अपने निरीक्षण दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन और ट्रेक का निरीक्षण किया।

इस दौरान रेलवे से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, संजय अग्रवाल, सुमित सोनू सलूजा, मुकेश राठौर, प्रमोद मालवीय, वासुदेव नागले ने जीएम राजीव श्रीवास्तव से रेलवे से संबंधित प्रमुख समस्या जिसमें फुटओवर ब्रिज का बाहर तक विस्तार नहीं होने के कारण रेलवे पटरी के दोनों और बसे आम लोगों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गो को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुऐ बताया की रेलवे फुट ओवर ब्रिज एक नंबर प्लेटफॉर्म पर उतरता है इसका बाहर की और विस्तार नहीं होने के कारण रेलवे पटरी के दोनों और के रहवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
जिसको लेकर जीएम श्रीवास्तव ने कहा की फुट ओवर ब्रिज का विस्तार करके पटरी के दोनों और रहने वाले आम जनता की समस्या का निराकरण जल्द किया जाएगा।

ग्राम सड़कवाड़ा और बासन्या रेलवे गेट रेलवे द्वारा बंद कर दिये गए उस समय भरोसा दिया गया था की आने जाने के लिए रेलवे द्वारा पक्का पहुंच मार्ग बनाकर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जिस पर जीएम श्रीवास्तव ने कहा की टीम बदलने के कारण ऐसा हो जाता है उन्होंने भरोसा दिलाया की ग्राम सड़कवाड़ा तक पक्का पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इन दोनों कार्यो के लिए उन्होंने मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी दिये।

ट्रेनो के स्टापेज की मांग भी की
जीएम को दिये गए ज्ञापन में
जयपुर चैनई ट्रेन नंबर 12970/12967, इन्दौर नागपुर ट्रेन नंबर12923/12924, जबलपुर नागपुर ट्रेन नंबर 12159/12160, आदि ट्रेनो के स्टापेज तथा कोविड के बाद से बंद ट्रेन
भुसावल नागपुर ट्रेन नंबर
22111/22112 को पुनः शुरू किये जाने की मांग की गई।

जनता ने की तारीफ कहा रेलवे में ऐसा जीएम पहली बार मिला

जीएम राजीव श्रीवास्तव से मिले लोगों ने उनके रवैये को लेकर उनकी तारीफ की। लोगों ने बताया की देखने मैं आया है कि उक्त अधिकारी ने समस्या को समझा और निराकरण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया।
अक्सर आमतौर पर अधिकारी ज्ञापन लेकर खानापूर्ति कर लेते हैं। लेकिन वर्तमान जीएम श्रीवास्तव ने यहां के लोगों की रेलवे से संबंधित समस्या को पूरे ध्यान से सुना और कहा है कि इन दोनों प्रमुख समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा