बैतूल। चंद्रशेखर वार्ड स्थित सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरावादी रानीपुर निवासी मजदूर राज धुर्वे ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 12 बजे ठेकेदार कुर्बान की साइट पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे ऑटो क्रमांक MP 48 R 0769 के चालक ने सड़क पर ट्रैफिक होने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
राज धुर्वे के अनुसार जब उन्होंने चालक को समझाने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने उनके साथ और पांडु धुर्वे के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत संबंधित थाना कोतवाली में किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। कोतवाली में 296बी,115(2) और 351(2) मामला पंजीबद्ध हुआ है
साथी मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।







